बिहार तलवारबाजी संघ ने पूर्वी चंपारण के लिए एड-हॉक कमेटी के सुभाष सिंह अध्यक्ष और शुभम सिंह को सचिव
चुना।
मोतिहारी/पूर्वी चंपारण। बिहार फेंसिंग एसोसिएशन ने पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ की सदस्यता और संबद्धता को
तत्काल प्रभाव से रद्द कर नई कमेटी का गठन किया है। अब जिले में तलवारबाजी के खेल का संचालन और
खिलाड़ियों के हितों की देखरेख सीधे बिहार फेंसिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में गठित एड-हॉक कमेटी द्वारा
किया जाएगा।
बिहार तलवारबाजी संघ के सचिव कुशल प्रसाद की ओर से जारी आदेश के आलोक में जिले में खेल गतिविधियों
को सुचारू रूप से चलाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जारी सूची के अनुसार सुभाष सिंह
अध्यक्ष, शुभम कुमार सिंह सचिव, कुमार दीपक सिंह कश्यप सदस्य,परवेज आलम सदस्य, प्रवीण कुमार गुप्ता उर्फ
सोनू सदस्य को नई कमेटी में शामिल किया गया है। बिहार फेंसिंग एसोसिएशन के मार्गदर्शन में जिले में प्रशिक्षण
शिविरों, चयन ट्रायलों और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य
करेगी।
