मोतिहारी/पूर्वी चंपारण। श्रावणी मेला को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी

एवं पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण का जायजा लिया। इस अवसर

पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज सहित अनुमंडल प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा

प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अरेराज उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला के भव्य

आयोजन को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित रखा जाए, ताकि मंदिर परिसर आने वाले किसी

भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं हो। इसके लिए सभी स्थलों को चिन्हित कर पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स एवं

पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया जाएगा।

मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी से निगरानी कराई जाए।

मंदिर प्रांगण सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में आपत्तिजनक वस्तुध्समान दिखने पर तुरंत वरीय पदाधिकारी को सूचित

किया जाए और सूचना केंद्र के माध्यम से भी प्रसारित करेंगे। मेला क्षेत्र सहित मंदिर प्रांगण में मेडिकल टीम की

प्रतिनियुक्ति की जाएगी। वहीं मेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेंगे। बैरीकेडिंग अच्छे तरीके से कराई

कराएं। सभी चिन्हित जगहों पुलिस पदाधिकारी एवं मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।