मोतिहारी/पूर्वी चंपारण। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को सोमेश्वर

नाथ महादेव मंदिर, अरेराज के पर्यटकीय विकास के लिए कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस क्रम

में पुराना अंचल कार्यालय के पास बन रहे पर्यटक भवन, पोखर का सौंदर्यीकरण एवं तिलाई नदी पर दो पैदल पुल

का निमार्ण एवं केडिया धर्मशाला तथा चहारदिवारी निमार्ण का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि पुराना अंचल

कार्यालय के पास निमर्णाधीन धर्मशाला के भू-तल के छत का सेन्ट्रींग का कार्य प्रारंभ है।

उन्होंने अभियंता को संवेदक द्वारा ससमय कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि उक्त भूखंड में

अवस्थित पोखर सौंदर्यीकरण के लिए दो साईड से पाईलिंग का काम प्रारंभ हुआ है। नतीजतन डीएम ने संवेदक एवं

अभियंता को निदेशित किया कि सौंदर्यीकरण का कार्य ससमय पूर्ण करेंगें। उन्होंने पुराना पर्यटन होटल का

निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अभियंता ने बताया गया कि पुराना पर्यटक होटल का सौंदर्यीकरण अगले चार

माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवता की जांच समय-समय पर करने हेतु अनुमंडल

पदाधिकारी, अरेराज एंव कार्यपालक पदाधिकारी, अरेराज को निदेशित किया।